प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

Spread the love

नई टिहरी। प्रतापनगर के सिटिंग विधायक विजय सिंह पंवार पर भाजपा ने फिर से दांव लगाया है। उन्हें प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्रीय संगठन का आभार जताया है। प्रतापनगर विधानसभा से कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिये दावेदारी की थी। सिटिंग विधायक को टिकट मिलने के बाद कई दावेदारों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।
टिकट की दावेदारी पेश करने वाले सीए राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने कहा कि आगे वह पार्टी प्रत्याशी के लिए खुल कर कार्य करेंगे। टिकट की दावेदारी करने वालों में पूर्व राज्य मंत्री रोशन लाल सेमवाल, पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह तोमर, पाल सिंह चौहान,भान सिंह नेगी ने कहा प्रदेश और केंद्रीय संगठन का निर्णय सर्वोपरी है। पार्टी प्रत्याशी लिये चुनाव में एकजुटता के साथ कार्य करेंगे और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। आभार जताने वालो हर्षमणी सेमवाल, त्रिलोक सिंह रावत, राजेंद्र नेगी, जयेंद्र सेमवाल, गोविंद रावत, राजपाल राणा, रमेश रावत,शिव सिंह बिष्ट, मुरारी रागड, ममता पंवार, पुष्पा महर, गीता नेगी, जसपाल भण्डारी, संजय पंवार, रमेश रागड, डिमरी प्रिति डिमरी आदि थे। उधर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोशन रागड ने नाराजगी जताते हुये कहा कि भाजपा ने युवाओं की अनदेखी की है। कहा वह र्निदलीय ही चुनाव मैदान में उतरेंगे और युवाओं की एकता का भाजपा को एहसास करायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *