आप कार्यकर्ताओं ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्घाजंलि

Spread the love

हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी नगर इकाई द्वारा मल्लीताल बड़ा बाजार में देश के पहले सीडीएस जरनल बिपिन रावत, उनकी धर्म पत्नी मधुलिका रावत और उनके साथ हेलीकप्टर दुर्घटना में शामिल अन्य सैन्य अधिकारियों और जवानों के प्रति दो मिनट का मौन धारण करके दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर शोक संतप्त परिजनों के शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई। पार्टी की इस शोक सभा में दिवंगत आत्माओं को श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए आप पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि जरनल बिपिन रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों और जवानों का इस दुर्घटना का शिकार बन जाना अत्यंत दर्दनाक है। पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि जरनल बिपिन रावत के देश को दिये गये योगदान को सदा याद किया जाएगा। आने वाली पीढ़ियों के लिए सदा एक मिशाल बने रहेगे कि उनके द्वारा देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए जो कार्य किये गये वह हमेशा याद किये जाते रहेंगे। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, विधानसभा प्रभारी डा भुवन आर्य, महामंत्री महेश आर्य, हरीश बिष्ट, विनोद कुमार, राजेन्द्र लाल साह, विनोद मेहता, देव सिंह नेगी, अब्दुल वजीर, दीवान राम, सुरेश चन्द्र, उपेद्रं बेदी, पूरन बहुगुणा, मौहम्मद शान बुराहान, शंकर बहुगुणा, राजू बिष्ट, सलमान मेबंर , राजेन्द्र कुमार, लोकेश कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *