नई दिल्ली, एजेंसी। नासा समय -समय पर हमें स्पेस में हो रहे बदलावों और नए इससे जुड़ें अपडेट के बारे में जानकारी देता रहता है। चाहे वो कोई खतरा हो या कोई अन्य विकास। इस बार भा नासा ने हमें धरती की तरफ आती नई आफत के लिए सावधान किया है। बता दें कि नए साल 2023 के अवसर पर, 72 फुट का एक विशाल क्षुद्रग्रह एस्टोराइड पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा ने इसकी गति, पृथ्वी से दूरी जैसी जानकरी दी है।
हमारा स्पेस या यूं कहे कि अंतरिक्ष क्षुद्रग्रहों, धूमकेतुओं, उल्काओं जैसे कई एलीमेंट से भरा हुआ है, जो कभी-कभी अपने अर्बिट में यात्रा करते समय पृथ्वी के निकट आ सकते हैं। पृथ्वी के आसपास की वस्तुएं भी इसके गुरुत्वाकर्षण खिंचाव के कारण ग्रह की ओर आकर्षित होती हैं।
इस बार 1 जनवरी को जब पूरी दुनिया नए साल का जश्न मनाने में व्यस्त होगी, तब एक बड़ा ग्रह धरती की ओर आ रहा होगा। बता दें कि नासा ने 72 फुट के एक विशाल क्षुद्रग्रह के बारे में अलर्ट जारी किया है, जो बहुत ही तोज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।
नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 2022 वाईआरआई नाम का 72 फुट का क्षुद्रग्रह 1 जनवरी, 2023 को 6250000 किलोमीटर की दूरी के साथ पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा। हवाई जहाज के आकार का यह क्षुद्रग्रह 21744 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से घूम रहा है। क्या यह क्षुद्रग्रह हमारे लिए खतरनाक है? नहीं, यह बस धरती के पास से गुजरेगा, भले ही अंतरिक्ष चट्टान और पृथ्वी के बीच की दूरी बहुत कम हो।
क्षुद्रग्रहों की गति को ट्रैक करने के लिए, नासा ने अंतरिक्ष में कई पृथ्वी और आकाश-आधारित तकनीकों जैसे टेलीस्कोप, सैटेलाइट तैयार किया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बड़े पैमाने पर क्षुद्रग्रहों की गति पर नजर रखना बहुत जरूरी है। अगर कोई विशाल क्षुद्रग्रह पृथ्वी की तरफ बढ़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है, तो यह उस क्षेत्र के एक बड़े हिस्से के लिए बहुत विनाशकारी हो सकता है जो इसे प्रभावित करता है और इसके प्रभाव को दुनिया भर में भी महसूस किया जा सकता है।