स्व. बहुगुणा की पर्यावरण संरक्षण की सोच से दुनिया ने लिया सबक

Spread the love

नई टिहरी : पर्यावरणविद् स्व. सुंदर लाल बहुगुणा के प्रसायों से नई टिहरी में बनाए गए ठक्कर बापा छात्रावास के सफलतम 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि स्व. बहुगुणा टिहरी के समाजसेवा के क्षेत्र के अग्रणी रहे। मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक ने कहा कि उनकी पर्यावरण संरक्षण की सोच से दुनिया ने तक सबक लिया। लेकिन हम उनका वैश्विक उपयोग नहीं कर पाये। लेकिन आज भी जरूरत है कि उनके सोच को आज की प्रासंगिकता में उपयोग किया जाय। उन्होंने कहा कि इस छात्रावास की स्थापना भी बहुगुणा के समाज सेवा की चरम जिज्ञासा को दर्शाती है। 1949 के दौर में जातीय भेदभाव चरम पर था। जिसकी परेशानी एससी वर्ग के छात्र झेल रहे थे। उनकी परेशानी का देखते हुए स्व. बहुगुणा ने इस छात्रावास की स्थापना 1949 में पुरानी टिहरी में की। जिसमें सभी जाति के छात्रों को साथ रहकर साथ खाने व पढ़ने की प्रेरणा दी। आज नई टिहरी में विस्थापन के बाद यह छात्रावास 75 साल सफलता से पूरे कर चुका है। आज भी लगभग 38 छात्र इस छात्रावास में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। दलितों के लिए काम करने वाले ठक्कर बापा के नाम से ही छात्रावास का नाम रखा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *