मोदी और शिंजो आबे क्वाड के जनक, दुनिया को उनका आभार जताना चाहिए़.़बोले पूर्व अस्ट्रेलियाई पीएम

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत दौरे पर पहुंचे अस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबट ने पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे और प्रधानमंत्री मोदी को क्वाड का जनक बताया। उन्होंने कहा, नाटो की स्थापना के बाद श्क्वाडश् वैश्विक विकास के लिए दूसरा सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक प्रयास है। इसके लिए दुनिया को प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो आबे का आभार जताना चाहिए।
टोनी एबट ने कहा, आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दोनों ही ऐसे एशियाई नेता हैं, जिन्होंने क्वाड की स्थापना के लिए पहल की। इस दौरान उन्होंने भारत और अस्ट्रेलिया के संबंधों पर भी अपने विचार रखे। एबट ने कहा, दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता समय के साथ और मजबूत होता जा रहा है। इस समझौते को हमने पिछले साल अंतिम रूप दिया था, यह नई ताकत का प्रतीक है। उन्होंने कहा, अस्ट्रेलियाई मंत्रियों का एक काफिला पिछले कुछ सप्ताह से दिल्ली में है और अगले सप्ताह प्रधानमंत्री भी भारत आ रहे हैं। यह दोनों देशों के बीच रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है।
टोनी एबट ने शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा को जानो पहल के तहत भारतीय जनता पार्टी के चुनावी र्केपेन और रणनीति के बारे में जाना। इसके अलावा नड्डा ने उन्हें पार्टी की संगठनात्मक संरचना की भी जानकारी दी।गौरतलब है कि टोनी एबट 2013 से 2015 तक अस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री थे। श्भाजपा को जानोंश् अभियान के तहत पूर्व अस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भाजपा की अब तक की यात्रा के बारे में जाना। इतना ही नहीं इस दौरान, भाजपा अध्यक्ष ने राष्ट्र निर्माण में पार्टी और भाजपा सरकारों के संघर्षों, योगदान के बारे में भी विस्तार से बताया।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने श्ज्ञदवू ठश्रच्श् अभियान बीते साल अप्रैल में भाजपा प्रमुख द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस पर शुरू की गई थी। श्भाजपा को जानोश् कार्यक्रम के तहत, नड्डा विदेशी दूतों को अपनी पार्टी के बारे में जानकारी देते हैं। उन्हें पूर्ववर्ती जनसंघ के 1951 से लेकर भाजपा के गठन तक की यात्रा पर एक लघु वृत्तचित्र भी दिखाया जाता है। इसके तहत पार्टी द्वारा विभिन्न देशों के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ दुनिया को अपनी विचारधारा और कार्यप्रणाली के बारे में बताने का भाजपा का प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *