कलश स्थापना के साथ शैलपुत्री की हुई पूजा

Spread the love

नवरात्र के पहले दिन क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। गुरुवार को घरों में कलश स्थापना के साथ शरदीय नवरात्र की शुरूआत हो गई है। सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं को भारी भीड़ उमड़ी रही। वहीं, कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिरों में विशेष सावधानियां भी बरती गई।
गुरुवार को शारदीय नवरात्र के मौके पर श्रद्धालु घर व मंदिरों में पूजा अर्चना की तैयारियों में जुटे हुए थे। नवरात्र को लेकर मंदिरों को विशेष लाइटों से सजाया गया था। सबसे अधिक भीड़ देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, नव दुर्गा मंदिर में देखने को मिली। मंदिरों में माता के पूजन के साथ ही कीर्तन का भी आयोजन किया गया। कई श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापित कर माता की आराधना की। श्रद्धालुओं ने व्रत पूजन कर माता से अपने परिवार के सुख शांति की कामना की। वहीं, कोरोना को देखते हुए मंदिरों में सामाजिक दूरी पर विशेष ध्यान दिया गया। मंदिर समिति के सदस्य श्रद्धालुओं से कोरोना को लेकर सावधानियां बरतने की अपील कर रहे थे। अधिकांश मंदिरों के बाहर हाथों को सैनिटाईज करने की व्यवस्था की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *