25 सितंबर को कोटद्वार पहुंचेगी यात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वर्तमान में विहिप के नेतृत्व में बजरंग दल द्वारा शौर्य जागरण यात्रा आयोजित की गई है, जो चारों धामों से होते हुए 25 सितंबर को कोटद्वार पहुंच रही है। यात्रा के कोटद्वार पहुंचने पर कोटद्वार विहिप, बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों द्वारा यात्रा का स्वागत करते हुए सिद्धबली मंदिर से कौड़िया तक रैली निकाली जायेगी। यह जानकारी देते हुए कोटद्वार विहिप अध्यक्ष लोकपाल सिंह रावत ने स्थानीय लोगों से स्वागत कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *