युवक को बेहोश कर घर से जेवरात चोरी किए

Spread the love

काशीपुर। एक महिला ने तीन लोगों पर उसके बेटे को बेहोश कर घर की अलमारी से जेवरात चोरी करने का शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के हरप्रताप नगर निवासी भगवती देवी ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बीती 16 अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे उसका बेटा करन घर के कमरे में सोया हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों ने घर में घुसकर उसके बेटे को बेहोश कर अलमारी के लकर तोड़कर उसमें रखी सोने की नथ, मांग का टीका, अंगूठी, झूमके आदि जेवरात चोरी कर लिए। महिला ने पड़ोस में रहने वाले धर्मपाल, उसके साले चंदन व किरायेदार करन पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईटीआई थानाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी ने बताया मां की तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *