सीडीओ के खिलाफ धरने पर बैठा युवक

Spread the love

काशीपुर। ग्राम जगन्नाथपुर की महिला ग्राम प्रधान पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव जीतने का आरोप लगाकर एक ग्रामीण सीडीओ के खिलाफ तहसील परिसर में धरने पर बैठ गया। ग्राम जगन्नाथपुर निवासी मोजुद्दीन पुत्र मुस्तकीम ने आरोप लगाया है कि गांव की महिला प्रधान ने जाति का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर चुनाव लड़ा और जीता है। इसी मामले को लेकर पूर्व में भी उन्होंने कार्रवाई को लेकर अनशन किया था। मोजुद्दीन का आरोप है कि कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद भी प्रधान पर कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नाराज होकर उसने फिर से अपना अनशन शुरू किया है। कहा जब तक इस मामले में प्रधान के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी वह अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे। वहीं ग्राम प्रधान ने कहा कि उन्होंने कारण बताओ नोटिस का जवाब अपने वकील के माध्यम से भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *