होटल के कमरे में ठहरे युवक ने किया विषाक्त का सेवन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नजीबाबाद रोड स्थित एक होटल के कमरे में ठहरे युवक ने विषाक्त का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। पुलिस युवक के स्वजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की है। सोमवार रात करीब आठ बजे युवक ने नजीबाबाद रोड स्थित एक होटल में कमरा किराए पर लिया। मंगलवार दोपहर तक जब युवक कमरे से बाहर नहीं आया तो होटल संचालक ने कमरे को खोला तो वहां युवक बेड़ पर बेसुध पड़ा हुआ था। संदेह होने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। बेड पर विषाक्त की सीसी भी पड़ी हुई थी। पुलिस व होटल संचालकों ने युवक को बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को होटल संचालक ने बताया कि युवक सोमवार रात करीब आठ बजे होटल में पहुंचा था। कमरा लेते समय उसने सोमवार को लैंसडौन जाने की बात कही थी। कमरा लेने से पूर्व युवक ने अपनी आईडी होटल में जमा करवाई थी। बताया कि होटल में जमा करवाई गई आईडी के आधार पर युवक की पहचान हरियाणा के जिला झज्जर के अंतर्गत ग्राम धुरना निवासी दीपक कुमार पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई। बताया कि युवक के मोबाइल फोन के आधार पर स्वजनों को सूचना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *