सट्टा खिलवाने वाला युवक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में सट्टा खिलवाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गुरूवार को कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी द्वारा जुआ व सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई की निर्देश दिये गए हैं। जिसके क्रम में पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाकर नौशाद निवासी लकड़ीपड़ाव को मदनी मस्जिद लकड़ीपड़ाव के पास से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ संर्बंधत धाराओं में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि अभियुक्त के पास से 3550 रूपए नकद, सट्टा डायरी आदि बरामद हुआ है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *