पबजी के लिए युवक ने किया अपहरण का नाटक

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी : ऑनलाइन गेम पबजी का बच्चों में जबरदस्त क्रेज है। सिर्फ बच्चे ही नहीं युवा भी घंटों तक इस गेम को खेलते हैं। हालांकि, कई बच्चों में इस गेम की बुरी लत भी देखी जाती है। छत्तीसगढ़ में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। 19 साल के एक लाडले को पबजी की ऐसी लत लगी कि उसने खुद के अपहरण की कहानी रच डाली। जब मामले का खुलासा हुआ तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं, युवा की इस हरकत के बारे में जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।
छत्तीसगढ़ में जन संपर्क आयुक्त दीपाशुं काबरा ने एक फोटो ट्वीट की है। ये फोटो उसी युवा की है जिसने पबजी के चक्कर में अपने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। आईपीएस अधिकारी के मुताबिक, ये मामला बिलासपुर जिले का है। 19 वर्षीय एक युवा ने अपने हाथ पैरों को रस्सी से बांधकर एक तस्वीर ले ली। युवा ने अपने माता-पिता को बताया कि वो किडनैप हो गया है। इसके लिए उसने चार लाख रुपये फिरौती की डिमांड भी की।
वही, अपने लाल की तस्वीर देखकर माता-पिता भी परेशान हो गए। बच्चे के हाथ पैरों में रस्सी बंधी थी और मुंह को टेप से बंद किया हुआ था। माता-पिता ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो युवा द्वारा रची गई पूरी कहानी का पर्दाफाश हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *