युवकों ने दिखाई ईमानदारी, पर्स लौटाया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। क्षेत्र के दो युवकों ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए एक व्यक्ति का खोया हुआ पर्स उसे वापस दिलवाया। पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसबीआई व पीएनबी के एटीएम सहित 57 सौ रूपये थे।
दो दिन पूर्व कालाबड़ निवासी प्रियांशु सिंह पुत्र विनोद सिंह व पदमपुर निवासी अमन गुसाईं पुत्र यतेंद्र सिंह को कोतवाली के समीप सड़क पर पर्स गिरा हुआ मिला था। आसपास पूछताछ करने के बाद भी जब युवकों को पर्स स्वामी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने कोतवाली में पहुंचकर पर्स पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आधार कार्ड के माध्यम से पुलिस ने पर्स स्वामी का पता किया। शुक्रवार को पुलिस ने निंबूचौड़ निवासी आनंद सिंह रावत को उनका पर्स वापस दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *