धारचूला के युवाओं ने सरयू नदी में की राफ्टिंग

Spread the love

पिथौरागढ़। सीएम बीएडीपी योजना के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रशिक्षकों ने धारचूला के युवाओं को सरयू नदी में राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया। धारचूला के छात्र छात्राओं को चौथे चरण के प्रशिक्षण में कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरु रानी ने योग का महत्व बताया। कहा कि छात्रों को प्रशिक्षण गंभीरता से लेना चाहिए। जिसका वे समय पर उपयोग कर सकें। प्रात: प्रार्थना, हिमालय बचाओ शपथ, राष्ट्रगान के बाद छात्रों द्वारा लगाए गए मसान बाबा मंदिर, सिद्घेश्वर मंदिर, गुरना देवी मंदिर परिसर में पौधों में पानी दिया गया। सरयू नदी में पेडलिंग तैराकी व आपदा प्रबंधन की जानकारी ली। इस दौरान छात्रों ने रीवर रन भी किया । प्रशिक्षण रिवर गाइड राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, अजय धामी ,वेद प्रकाश भट मास्टर ट्रेनर भुवन सिंह ने दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *