चिकित्सालय दवाई लेने गई युवक की बाइक हुई चोरी

Spread the love

रुद्रपुर। क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इस बीच उप जिला चिकित्सालय में दवाई लेने गए युवक की बाइक को चोरी हो गई है।
जमौर गांव के कमलेश मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को अपनी बाइक यूके 06एवी 5043 से उप जिला चिकित्सालय में दवाई लेने आया था। जहां से बाइक को खड़ी कर चिकित्सालय के अंदर दवाई लेने चला गया। जब वह वापस आया तो बाइक गायब थी, जिसकी काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बताया कि बाइक के मूल दस्तावेज भी उसी में रखे हुए थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया है, साथ ही मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *