नाट्य प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कोट विकासखंड स्थित ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय, भुवनेश्वरी में पुरातन छात्र सम्मेलन एवं गुरु सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित गुरुसम्मान समारोह में पुराने छात्रों की ओर से शिक्षक नवीन जुयाल को स्मृति-चिह्न एवं सम्मानपत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. नवीन ममगाईं ने बताया कि विद्यालय की स्थापना को लगभग 35 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस शिक्षण संस्था को इस मुकाम तक पहुंचाने में स्व. अनिल जुयाल, अनसूया प्रसाद सुंदरियाल एवं नवीन जुयाल समेत कई शिक्षकों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र जुयाल, प्रधानाचार्य अनसूया प्रसाद सुंदरियाल, दुर्गा जुयाल, दीपक नवानी, पंकज ममगाईं आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *