अलगड़ा में 10 लाख की चोरी का 8 माह बाद भी नहीं हुआ खुलासा

Spread the love

देवलथल क्षेत्र के अलगड़ा में शिक्षक के घर से 10 लाख से अधिक चोरी का 8 माह बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस के हाथ खाली हैं और शिक्षक़.़
अलगड़ा में 10 लाख की चोरी का 8 माह बाद भी नहीं हुआ खुलासा
पिथौरागढ़। देवलथल क्षेत्र के अलगड़ा में शिक्षक के घर से 10 लाख से अधिक चोरी का 8 माह बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस के हाथ खाली हैं और शिक्षक परेशान। वहीं पुलिस अब भी विवेचना जारी होने का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है। मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। देवलथल के अलगड़ा में बीते वर्ष 19 सितंबर को रात में चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट के घर पर धावा बोला। चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। इसके बाद भीतर रखी अलमारी का लकर तोड़ उसमें रखे 10 तोले सोने के आभूषण लेकर रफ्फूचक्कर हो गए। सुबह मामले का पता चलने पर शिक्षक की पत्नी ने थल थाने में तहरीर दी। लेकिन आठ माह का लंबा समय बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अब भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। शिक्षक दंपति कई बार आरोपी का पता लगाने की गुहार लगाते हुए थाने के चक्कर काट चुके हैं। बावजूद इसके उन्हें विवेचना जारी होने का हवाला देकर वापस लौटा दिया जाता है। मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। शिक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट ने कहा पुलिस लंबे समय से चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं। कहा अगर इस तरह के मामलों में आरोपी पकड़ में नहीं आए तो भविष्य में चोरी की घटनाएं अधिक सामने आएंगी और इस तरह के त्य करने वालों के हौसले बुलंद होंगे।
फिंगर प्रिंट लेने से भी नहीं बना काम
घटना सामने आने के बाद पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने के दावे किए थे। तब खोजी कुत्ते भी गांव तक पहुंचाए गए। फिंगर प्रिंट लेकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की गई। लेकिन अब भी पुलिस की कार्रवाई विवेचना से आगे नहीं बढ़ सकी है।
मामले में आरोपी की खोजबीन जारी है। विवेचना चल रही है। कोशिश है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। – हीरा सिंह डांगी, थानाध्यक्ष, थल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *