चोरी का हुआ खुलासा, सामान के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : तीन दिन पूर्व पटेल मार्ग स्थित पान की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है।
घटना के संबंध में लकड़ी पड़ाव निवासी अंकुर शर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि आठ नवंबर को अज्ञात बदमाशों ने उनकी दुकान का ताला तोड़ वहां रहे सिगरेट, गुटखा सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपित की पहचान हो गई थी। शुक्रवार को आरोपी प्रजापति नगर निवासी राजेंद्र उर्फ कालिया को चोरी के सामान के साथ महाविद्यालय रोड से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *