जिला अस्पताल की शिफ्टिंग को लेकर कहीं विरोध तो कहीं उत्साह

Spread the love

रुद्रप्रयाग। मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग की शिफ्टिंग को लेकर अब कहीं विरोध तो कहीं उत्साह का माहौल दिख रहा है। प्रशासन के निर्देशों पर जहां कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल में जिला अस्पताल का काम शुरु हो गया है वहीं पुराने अस्पताल परिसर में शिफ्टिंग के विरोध में लोगों का धरना जारी है। जिला चिकित्सालय की शिफ्टिंग को लेकर मंगलवार को भी परिसर में धरना जारी रहा। जबकि कोटेश्वर में डक्टरों द्वारा मरीजों को देखने का काम भी शुरू हो गया है। जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय परिसर में धरना देते हुए प्रशासन से जनहित में फैसला लेने की मांग की है। वहीं कोटेश्वर में अस्पताल की शिफ्टिंग से यहां के लोगों में उत्साह है। अब अस्पताल को लेकर दो तरह की स्थितियां देखी जा रही है। हालांकि जिला चिकित्सालय की गायनी और फिजिशियन सहित कुछ यूनिटों को यथावत रखा गया है किंतु भविष्य में इसके भी कोटेश्वर में ही शिफ्ट होने की संभावनाएं है जिससे लोगों का आंदोलन जारी है। इस मौके पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, सभासद संतोष रावत, यूकेडी नेता मोहित डिमरी, भगत चौहान, एडवोकेट कांता प्रसाद ढौंडियाल, जोत सिंह बिष्ट, राय सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट, बलवीर नेगी, राजेश थपलियाल, सुमित कठैत, शमशेर सिंह मल्ल, विक्रम सिंह राणा, जसपाल भारती, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, शम्भू प्रसाद, गणेश सिंह बिष्ट, जितेंद्र खन्ना, कलम सिंह रावत, शिशुपाल सिंह, ज्योति देवी, सुभाष रावत, संजय रावत, राजेश्वरी देवी, सुमिता देवी आदि ने धरना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *