राबाइंका अगस्त्यमुनि में शिक्षक नहीं, 16 ग्राम सभाओं की छात्राओं का भविष्य अधर में

Spread the love

रुद्रप्रयाग। राबाइंका अगस्त्यमुनि में वर्षों से शिक्षिकाओं के कई पद रिक्त होने से शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र की 16 ग्राम सभाओं की 250 से अधिक छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। इस पर अभिभावक संघ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार से इसी सत्र में शिक्षिकाओं के पदों को भरने की मांग की है। ऐसा न होने पर अभिभावक संघ ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। अभिभावक संघ ने शिक्षा सचिव, महानिदेशक, निदेशक तथा अपर निदेशक विद्यालयी शिक्षा को ज्ञापन भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द बर्त्वाल ने बताया कि विद्यालय में प्रधानाचार्या सहित प्रवक्ता के सात एवं सअ एलटी के 3 पद रिक्त चल रहे थे। विद्यालय में प्रधानाचार्या का पद 2018 से, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान का पद 2013 से, प्रवक्ता राजनीति विज्ञान का पद 2013 से प्रवक्ता अर्थशास्त्र का पद 2007 से, प्रवक्ता का पद 2010 से, प्रवक्ता संस्त का पद 2018 से, प्रवक्ता अंग्रेजी का पद 2021 से, सअ एलटी गणित का पद 2013 से तथा सअ व्यायाम का पद 2021 से रिक्त चल रहा है। इसके बाबजूद इस वर्ष विद्यालय से प्रवक्ता गृह विज्ञान तथा सअ सामाजिक विज्ञान का स्थानान्तरण कर दिया गया है। इनके जाने के बाद विद्यालय का पठन पाठन पूर्णत: अव्यवस्थित हो जायेगा। ऐसे में विद्यालय में पढ़ रही 250 से अधिक छात्राओं का भविष्य चोपट हो जायेगा। एक ओर सरकार इस विद्यालय को कलस्टर विद्यालय के रूप में विकसित करने जा रही है वहीं दूसरी ओर इस विद्यालय को शिक्षिका विहीन कर शिक्षण कार्य बाधित किया जा रहा है। शिक्षक अभिभावक संघ ने विभाग एवं सरकार से विद्यालय में शिक्षिकाओं के रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा न होने पर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में त्रिलोक, बीना देवी, कंचन, दीपा, कौशल्या, रजनी, विनोद कुमार, मालती, सुनीता, सावित्री, सुशील, नता देवी, दर्शग्न रावत, राजकुमार, शिशुपाल, देवी लाल, राकेश लाल, विश्वेश्वर लाल, पार्वती देवी, रेखा देवी सहित कई अभिभावकों के हस्ताक्षर हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *