कांवड़ पटरी मार्ग पर पसरा है सन्नाटा

Spread the love

रुड़की। जिस मार्ग पर सबसे ज्यादा आवाजाही होती थी आज उसी कांवड़ पटरी मार्ग पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सन्नाटे की वजह विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का आपसी विवाद है। इन दोनों का कैंप आवास इसी मार्ग पर है। गोलीकांड के बाद से पुलिस ने इस मार्ग पर दोनों तरफ से बैरियर लगा दिए हैं। पिछले माह 26 तारीख को विधायक उमेश कुमार के कांवड़ पटरी मार्ग स्थित कैंप आवास पर दोपहर के समय कई राउंड गोली चली थी। गोली चलाने का आरोप पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और इनके समर्थकों पर है। पुलिस ने चैंपियन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटना के बाद से पुलिस ने एसबीआई तिराहे तथा बोट क्लब के पास बैरियर लगाकर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। बीच में एक दो दिनों के लिए आवाजाही में छूट दी गई थी। लेकिन पुलिस ने बैरियर पर फिर से सख्ती करते हुए इस रूट से आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी है। जिसके चलते आम पब्लिक को परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *