जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में रेहड़ी-ठेली के लिए स्थाई व्यवस्था बनाने के लिए स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति ने नगर निगम को ज्ञापन दिया। कहा कि व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम को गंभीरता से कार्य करना चाहिए।
समस्याओं को लेकर समिति ने नगर आयुक्त पीएल शाहर को ज्ञापन दिया। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शहर में लगातार रेहड़ी-ठेली की तादात बढ़ती जा रही है। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सबसे बुरी स्थति गोखले मार्ग पर बनी हुई है। जबकि इस स्थापन पर नगर निगम प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण करने वाले लोगों के लिए बकायदा जुर्माने का चेतावनी बोर्ड भी लगाया हुआ है, लेकिन फल, सब्जी विक्रेता चेतावनी बोर्ड की अनदेखी कर रहे है, वहीं दूसरी ओर नगर निगम प्रशासन भी फड लगाने वाले दुकानदारों से तह बाजारी भी वसूली कर अतिक्रमण की मौन स्वीकृति दी जा रही है। जिस कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा कि फल, सब्जी विक्रेताओं के लिए अलग से स्थान नियत होना चाहिए।