देश की सुरक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए: राजनाथ

Spread the love

चमोली। केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष देश की सुरक्षा से संबधित फैसलों और निर्णयों को लेकर राजनीति करता है। जबकि राष्ट्रहित सर्वोपरि है, देश की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार में आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक सहित अन्य फैसलों की तारीफ की और विपक्ष को निशाने पर लिया। शुक्रवार को विधानसभा के गौचर में भाजपा प्रत्याशी अनिल नौटियाल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में काशी विश्वनाथ, राम मंदिर ही नहीं बल्कि केदारनाथ पुनर्निर्माण, बदरीनाथ मास्टर प्लान और चारों धामों का विकास कर केंद्र की सरकार उत्तराखंड के तीर्थाटन को बढ़ावा दे रही है। यही नहीं यहां सैन्य धाम बनाकर पूर्व सैनिकों और सैनिकों के मान को बढ़ाया जा रहा है। राजनाथ सिंह ने प्रदेश की धामी सरकार की भी जमकर तारीफ की। इस दौरान विधायक प्रत्याशी अनिल नौटियाल, जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, महामंत्री समीर मिश्रा, विनोद नेगी, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, विस प्रभारी राकेश जोशी, लक्ष्मी जोशी, जयत बिष्ट, अरुण मैठाणी, महेंद्र रावत, दमयंती रतूड़ी, विजय चमोला, चेतन मनोड़ी, सतेंद्र सिंह, सुनील पंत, नवीन नवानी, अनुज डिमरी, प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *