करवाचौथ के लिए बाजार में रही रौनक

Spread the love

रुद्रप्रयाग। करवाचौथ के व्रत को लेकर बुधवार को बाजारों में खूब चहल-पहल रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने दुकानों से खरीदारी की। इस मौके पर व्यापारियों ने भी अच्छी आमदनी हुई। महिलाओं में व्रत को लेकर काफी उत्साह है। हर साल की तरह इस बार भी करवाचौथ के व्रत को लेकर बाजारों में खूब रौनक रही। एक ओर सड़कों में भीड़-भाड़ रही वहीं दूसरी ओर दुकानों में खरीदारी के लिए महिलाओं की लाइन लगी रही। श्रृंगार की दुकानों में महिलाओं ने सुबह से लेकर देर शाम तक सामान खरीदा। वहीं व्यापारियों ने भी बेहतर कारोबार पर खुशी जताई। मुख्यालय सहित तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, जखोली, मयाली, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर, सोनप्रयाग आदि स्थानों पर करवाचौथ को लेकर चहल पहल देखी गई। गुरुवार को महिलाएं पति और परिवार की लम्बी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी। देर रात भगवान गणेश और चांद की पूजा अर्चना करने के बाद महिलाएं व्रत खोलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *