दे दे प्यार दे 2 की कमाई में आई मामूली गिरावट, कांथा की धीमी हुई रफ्तार, हक की भी घटी कमाई

Spread the love

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दे दे प्यार दे 2 की कमाई में गुरुवार को मामूली गिरावट आई है। साउथ की फिल्म कांथा की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं इमरान हाशमी और यामी की अदाकारी वाली फिल्म हक की कमाई लाखों में सिमट गई है। इसकी कमाई अभी भी बजट से काफी दूर है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की अदाकारी वाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2Ó ने गुरुवार को 3.35 करोड़ रुपये कमाए। बुधवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसने ने सात दिनों में कुल 51.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। एक हफ्ते में फिल्म अपना बजट नहीं निकाल पाई है। इसका बजट 100 करोड़ रुपये बताया जाता है।
इमरान हाशमी और यामी गौतम की अदाकारी वाली फिल्म हक की कमाई अब बहुत कम हो गई है। 14वें दिन इसने महज 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 18.40 करोड़ रुपये हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट 40 करोड़ रुपये है। बजट के हिसाब से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है।
दुलकर सलमान की अदाकारी वाली फिल्म ‘कांथाÓ ने सातवें दिन 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। छठे दिन इसने 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 20.65 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये बताया जाता है। एक हफ्ते में फिल्म अपना आधा बजट ही निकाल पाई है।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *