श्रीनगर ,। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया। शनिवार को श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर उत्तरी कश्मीर के सोपोर क्षेत्र में हाइगाम के पास इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (ढ्ढश्वष्ठ) मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। एहतियातन हाईवे के दोनों तरफ ट्रैफिक तुरंत रोक दिया गया और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों की ओर डायवर्ट कर दिया गया।
जांच के लिए बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड को बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टीम ने मौके से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (ढ्ढश्वष्ठ) को कब्जे में लेकर जांच की और फिर नियंत्रित तरीके से उसे नष्ट कर दिया। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि ढ्ढश्वष्ठ किसने और कब रखा, इसकी जांच जारी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।