वाहन की छत पर कोबरा दिखने से मचा हड़कंप

Spread the love

विकासनगर()। विकासनगर में चकराता की तरफ जा रही एक यूटिलिटी वाहन की छत पर सांप दिखने से हडकंप मच गया। बाद में सर्प मित्र को बुलाकर उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया। शनिवार को एक यूटिलिटी वाहन सामान और यात्रियों को लेकर चकराता के लोरली खिखाड़ क्षेत्र की ओर जा रहा था। यूटिलिटी सामान भरने के लिए बाजार में एक होटल के सामने रुका। इसी दौरान कुछ लोगों ने देखा कि वाहन के छत पर एक बड़ा सांप था। जैसी ही इसकी जानकारी अंदर बैठे यात्रियों को मिली तो उनकी सांसे अटक गई और तत्काल बाहर आ गए। सांप को देखने के लिए आसपास भी काफी एकत्रित हो गई। बाद में सर्प मित्र आदिल मिर्जा ने सांप को रेस्क्यू किया। सांप कोबरा प्रजाति का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *