जंगल की आग बस्ती तक पहुंचने से मचा हड़कंप

Spread the love

नई टिहरी। देवप्रयाग के निकटवर्ती दशरथाचल पर्वत के जंगलों में लगी आग के जंगल के समीप बस्ती में पहुंचने से लोगों में हड़कंप मच गया। आग को काबू करने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देवप्रयाग नगर से सटे दशरथाचल पर्वत के जंगल में बीते दो दिन पूर्व शरारती तत्वों ने आग लगा दी। तेज हवा के कारण आग जंगलों से होती हुई बस अड्डे के समीप डडाणा बस्ती तक आ पहुंची। पंचवटी आश्रम के पास तेज लपटों को देख वहां रह रहे आचार्य और शिष्यों में अफरातफरी का माहौल बन गया। आश्रम की लकड़ी से बनी यज्ञशालाओं तक आग पहुंचने से पहले रोकने के लिए आश्रम के आचार्य, शिष्य के साथ स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शांता नदी क्षेत्र से सटे जंगल में करीब एक किलोमीटर तक फैली आग से जंगल की काफी प्रातिक संपदा जलकर स्वाहा हो गई। जंगल में आग लगने से क्षेत्र के तापमान में वृद्घि हुई है। आग पर काबू पाये जाने के बाद बस्ती में रह रहे लोगों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *