मकान में आग लगने से मचा हड़कंप

Spread the love

 

चम्पावत। टनकपुर में सुबह के समय एक मकान में आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। हादसे में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। बिचई निवासी मुकेश चंद पुत्र भीम बहादुर चंद के घर पर गुरुवार को अचानक आग लग गई। मुकेश की बहन मीना चंद ने बताया कि मुकेश की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उन्होंने अंदेशा जताया कि धूम्रपान के कारण घर के भीतर आग लगी है। कहा कि 4कुछ देर में ही आगे ने विकरााल रूप ले लिया। लेकिन ऐन मौके पर पहुंची फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। एफएसओ गिरीश बिष्ट ने बताया कि घर के भीतर रखा डबल बेड, रजाई गद्दे , टीवी समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। फायर टीम में मोहन सिंह थापा, नानक राणा, मुकेश कुमार, भुपेंद्र बिष्ट, ष्ण सिंह, उमेश राणा, त्रिभुवन प्रसाद, लक्ष्मण सामंत आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *