शारदा में डूबे सगे भाईयों का सुराग नहीं लगा

Spread the love

चम्पावत। शारदा नदी में डूबे दो सगे भाइयों का चौथे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोर के जवान दोनों भाइयों की सुराग तलाशी में जुटी हुई है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से पूर्णागिरि दर्शन को आए दो सगे भाई मुकेश राजपूत और राजू राजपूत टनकपुर-जैलजीबी सड़क पर स्थित चरण मंदिर के पास सेल्फी लेने के दौरान पांव फिसलने के कारण शारदा नदी में डूब गए थे। जिनका अब तक भी सुराग नहीं लग पाया। पुलिस के गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम राफ्ट के जरिए खोजबीन में जुटी हुई है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि शारदा नदी में डूबे दोनों श्रद्घालुओं का सुराग लगाया जा रहा है। बताया कि टीम लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *