चम्पावत से 500 कार्यकर्ता होंगे राहुल गांधी की रैली में शामिल

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत से कांग्रेस के 500 कार्यकर्ता देहरादून में होने वाली राहुल गांधी की रैली में शामिल होंगे। ये जानकारी विधानसभा पर्यवेक्षकों ने यहां हुई बैठक में दी। कार्यकर्ताओं ने आगामी विस चुनावों को लेकर भी चर्चा की। शनिवार को कांग्रेस र्केप कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने 16 दिसंबर को देहरादून में होने वाली राहुल गांधी की विजय दिवस जनसभा को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने बताया कि लोहाघाट विधानसभा के लिए युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी और चम्पावत विधानसभा के लिए खटीमा के वरिष्ठ नेता प्रकाश तिवारी को पर्यवेक्षक बनाया गया है। पर्यवेक्षकों ने बताया कि दोनों विधानसभा से 500 कार्यकर्ता 15 दिसंबर को देहरादून रवाना होंगे। कार्यकर्ताओं ने आगामी विस चुनावों को लेकर भी विचार मंथन किया। बैठक में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, पूर्व जिपं अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, भगीरथ भट्ट, निर्मला गहतोड़ी, विमला माहरा, हरगोविंद बोहरा, उमेश खर्कवाल, प्रकाश बोहरा, हरीश चौधरी, रोहित बिष्ट, कविराज मौनी, मयूख चौधरी, चिराग फर्त्याल, ललित कुमार, जगदीश जोशी, दीवान सिंह बोहरा, नवीन जोशी, तारा दत्त जोशी, शंकर सिंह बोहरा, अभिषेक गंगोला, राजेन्द्र कुमार, अंकित खर्कवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *