सड़क दुर्घटनाओं की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

Spread the love

पिथौरागढ़। सीमांत के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 22 नवंबर को भैंसकोट-नाचनी मार्ग में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। नौ जनवरी को पिथौरागढ़-थल सड़क में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे। डीएम रीना जोशी ने उक्त दोनों दुर्घटनाओं की जांच के लिए एसडीएम को नामित कर 15 दिनों के भीतर रिर्पोट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *