बाल भारती और डीएवी के मध्य आज होगी खिताबी भिड़ंत

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शनिवार को शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति अन्तर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता 10वें सीजन के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। डीएवी ने सैंट जोसफ कान्वेंट और बाल भारती ने जीआईसी कुंभीचौड़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला डीएवी बनाम सैंट जोसफ कान्वेंट के बीच खेला गया। पहले हाफ में दीपांशु के दो गोल की बदौलत डीएवी ने मजबूत स्तिथि में रही। वही दूसरे हाफ में आकाश और लक्की के बेहतरीन 2 गोल की बदोलत मुकाबला 4-0 से जीत फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में बाल भारती पब्लिक स्कूल और जीआईसी कुंभीचौड के बीच कांटे की टक्कर रही। बाल भारती ने मिलन रावत के निर्णायक गोल की बदौलत फाइनल में जगह पक्की की। मैच का आंखों देखा हाल तरुण ईष्टवाल ने सुनाया। आयोजक समिति के सिद्धार्थ रावत ने बताया गया कि फाइनल मुकाबला रविवार को 11 बजे से मिनी स्टेडियम मोटाढाक में बाल भारती और डीएवी के मध्य खेला जाएगा। इस मौके बाल भारती पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य गिरिराज रावत, नवयुग पब्लिक स्कूल के हुकुम सिंह नेगी, धीरेंद्र कंडारी, सुरदीप सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *