टिहरी क्षेत्र की समस्याओं पर 14 को होगा मंथन

Spread the love

नईटिहरी()। टिहरी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में 11 नवंबर सचिवालय में बैठक होगी। जिसमें बीते करीब 4 साल में क्षेत्र में संचालित योजनाओं की प्रगति,नई योजनाओं और भविष्य के प्रोजेक्ट को लेकर गहन चर्चा की जाएगी। पूर्व में यह बैठक 14 अक्तूबर को होनी थी लेकिन लेकिन किसी कारणवश उक्त तिथि को बैठक नहीं हो पाई। विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि टिहरी विधानसभा के अंतर्गत जिला मुख्यालय नई टिहरी आता है। जो पूरे जिले का केंद्र बिंदु हैं। यहां के लिए अनेक योजनाओं पर पूर्व में सीएम और मुख्य सचिव को प्राथमिकता वाली योजनाओं की सूची दी थी। नई टिहरी सहित विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 11 नवंबर को शाम 5 बजे सचिवालय में बैठक होगी। बताया कि उनकी मुख्य मांगों में प्रो.हनुमंत राव कमेटी के आलोक में बांध विस्थापित और प्रभावितों को टिहरी में निशुल्क पेयजल,नई टिहरी शहर में अतिरिक्त भूमि का नियमतीकरण,बौराड़ी स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने,कोटी कालोनी से बौराडी होते हुए नई टिहरी तक रोपवे,कैथोली से चंद्रबदनी मंदिर तक रोपवे,नई टिहरी की आंतरिक सड़कों को हॉटमिक्स कराने,नई टिहरी दुग्ध संघ को पुनर्जीवित करने,विधानसभा क्षेत्र के मोटर मार्गों की स्वीकृति,नई टिहरी और चंबा पेयजल योजना का कार्यान्वयन,नई टिहरी में मेडिकल कालेज,श्रीदेव सुमन विवि को परिसरीय विश्वविद्यालय बनाने व जौल गांव में परिसर निर्माण,टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज को आईआईटी का स्वरूप देने,रानीचौरी वानिकी व औद्यानिकी परिसर को विवि बनाने,बादशाहीथौल के एसआरटी परिसर को पूर्ण विवि बनाने,सुरसिंहधार नर्सिंग कालेज को पीजी कालेज की मान्यता,टिहरी विस को ओबीसी में शामिल करने,हिमालय और गंगा की रक्षा के लिए हिमालय क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन संबंधी समस्या का निदान आदि शामिल है। विधायक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को लेकर बैठक में विशेष चर्चा की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *