जनता के साथ मिलकर होगा आंदोलन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सड़क पर घूम रहे गोवंश संरक्षण के लिए संस्था व आमजन का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। सदस्यों ने जल्द गोवंश संरक्षण नहीं होने पर जन आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को सदस्यों ने तहसील परिसर में धरना देते हुए नगर निगम व स्थानीय प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। समाज सेवी मनीष भट्ट ने कहा कि शहर की सड़कों पर लगातार बढ़ रहे गोवंश आमजन के लिए मुसीबत बन रहे हैं। गोवंश सड़क पर पैदल चलने वालों पर भी हमला कर रहे हैं। नगर निगम व प्रशासन गोवंश शिफ्ट करने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रही। सबसे अधिक खतरा स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को बना हुआ है। कहा कि जनता के हित को देखते हुए जल्द गोवंश शिफ्ट करने की कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर निर्मला नेगी, सुनीता नेगी, रिचा जदली, रजनी रावत, समृद्धि नेगी, मंजूला बिष्ट, मंजू रावत, सुनैना राय, सुनीता सजवाण, रोहित रावत, जीतेंद्र बिष्ट, मायाराम पुरोहित, कंचन सुंडली, मयस्कर शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *