रुद्रपुर। गुरुवार को धूप निकलने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। शुक्रवार सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा और कड़ाके की ठंड रही। दिन भर चली ठंडी हवाओं से लोग बेहाल रहे। वहीं सुबह घना कोहरा छाने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी कम रही। अभी कुछ दिनों तक घने कोहरे और ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को एक बार फिर मौसम बदला और रुद्रपुर समेत तराई में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान कड़ाके की ठंड और दिन भर चली ठंडी हवाओं ने लोगों को बेहाल किया। दिन भर लोग कड़ाके की ठंड से परेशान रहे। वहीं घना कोहरा छाने से हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार कम रही। वाहनों को दिन में लाइट जलाकर चलना पड़ा। जीबी पंत विवि के निदेशक शोध डॉ. एएस नैन ने बताया कि गुरुवार का अधिकतम तापमान 18.1 और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शुक्रवार का अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि सुबह की आर्द्रता 97 प्रतिशत और दोपहर की 93 प्रतिशत रही। 3.7 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी दिशा से हवा चली। उन्होंने बताया कि अगले चार पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले चार पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।