जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शनिवार को जिला पंचायत की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने सभी क्षेत्रों में एक समान विकास कार्य किए जाने पर जोर दिया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने कहा कि सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं की जाएगी। सभी क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करने का प्रयास किया जाएगा।
शनिवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने कहा कि सभी जिला पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर विकास कार्य किए जाएंगे। कहा कि सभी जिला पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर जिला पंचायत के इस कार्यकाल को स्वर्णिम कार्यकाल बनाने पर काम किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने इन दिनों आपदा से क्षतिग्रस्त हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किए जाने पर जोर दिया। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष आरती नेगी, सदस्य चंद्रभानु, चैत सिंह, बुद्धि सिंह, सीमा चमोली आदि मौजूद रहे।