ऑस्ट्रेलिया के इन गेंदबाजों ने झटके हैं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट

Spread the love

-टी-20 अंतरराष्ट्रीय
नईदिल्ली,। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 10 अगस्त से होने जा रहा है। अब तक दोनों टीमें के बीच खेले गए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कंगारू टीम का पलड़ा भारी रहा है। ऐसे में मिचेल मार्श की टीमे दबदबे को इस सीरीज में भी कायम रखना चाहेगी। आइए ऑस्ट्रेलिया के उन गेंदबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।
पैट कमिंस इस सूची में पहले स्थान पर हैं। हालांकि, उन्हें इस सीरीज से आराम दिया गया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2011 में खेला था। कमिंस ने 10 मैचों की 10 पारियों में 17.53 की औसत से 13 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी 6.16 की रही है। कमिंस का इस टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/25 का रहा है। आखिरी बार वह इस टीम के खिलाफ 2021 में खेलते हुए नजर आए थे।
कंगारू टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्स फॉकनर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी-20 मुकाबला खेला था। आखिरी बार वह 2016 में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 14 की औसत से 10 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट 7.36 की रही थी। फॉकनर का इस टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/25 का रहा था।
तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एश्टन एगर हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला मुकाबला 2016 में खेला था। आखिरी बार वह 2020 में इस टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 4 मैच की 4 पारियों में 10.33 की औसत के साथ 9 विकेट चटकाए थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/24 का रहा था। एगर ने 6.64 की इकॉनमी से गेंदबाजी की थी।
चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से 3 गेंदबाज मिचेल स्टार्क, सीन एबॉट और नाथन कूल्टर-नाइल हैं। इन गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8-8 विकेट चटकाए हैं। नाइल ने 5 पारियों में 12.50 की औसत से ये विकेट लिए हैं। स्टार्क ने 7 पारियों में 23.25 की औसत से 8 विकेट झटके हैं। एबॉट ने 5 पारियों में 12.50 की औसत से 8 विकेट लिए हैं। एबॉट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/31, नाइल का 3/29 और स्टार्क का 3/23 का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *