अपना जंगल सबका हरा भरा जंगल बनाने का संकल्प लिया।

Spread the love

चमोली। चिपको आन्दोलन की विचार भूमि गोपेश्वर में ग्रामीणों ने वन देवताओं, वन देवियों और वरुण देव की पूजा अर्चना कर सघन पौधरोपण किया और अपना जंगल सबका हरा भरा जंगल बनाने का संकल्प लिया। रविवार को गोपेश्वर गांव और नगर के सभी प्रकृति प्रेमियों ने ढोल बाजों के साथ सामूहिक तौर पर विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। महिला मंगल दल एवं युवक मंगल ने मिलकर डोबरा तोक में वनीकरण अभियान के तहत प्रथम चरण में फलदार पौधे रोपित किए। देवियों के नाम पर जंगल बनाने के संकल्प के तहत मां चंडिका तथा चामुंडा देवी के नाम पर सघन वन तैयार करने का निर्णय ग्रामीणों ने लिया। ग्रामीणों ने बैठक कर गांव के सघन बांज के जंगल को बचाने का भी संकल्प लिया। प्रख्यात पर्यावरणविद्, चंडी प्रसाद भट्ट ने ग्रामीणों की इस पहल की सराहना की। कहा कि वन आंदोलन की धरती पर ऐसी पहल सराहनी है। पौधरोपण के पूजा अभियान में धनराज सिंह नेगी, अशोक बिष्ट, चंद्रप्रकाश भट्ट, अमित रावत, उमेश भट्ट, गोपाल सिंह पंवार, सतीश बिष्ट, सुनील तिवारी, शान्ति प्रसाद भट्ट, सुशीला सेमवाल, पुष्पा देवी, ओमप्रकाश भट्ट, नवल भट्ट, गोपाल भट्ट, सरोज देवी, देवेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, उमा देवी, मधु देवी, विमला देवी आदि ग्रामीण सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *