मोटरसाइकिल व मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार

Spread the love

पेशावर कांड के महानायक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली के पौत्र के घर से हुई थी चोरी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के पौत्र के घर से चोरी हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी के सामान के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से मध्यप्रदेश का रहने वाला है। जबकि, कोटद्वार के जशोधरपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। चोरी की घटना के बाद वह मध्यप्रदेश फरार हो गया था।
कलालघाटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रद्युमन सिंह नेगी ने बताया कि 22 जुलाई को हल्दूखाता निवासी देशबंधु गढ़वाली ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि 22 जुलाई को उनके घर के बाद खड़ी मोटरसाइकिल व घर के भीतर से तीन मोबाइल चोरी हो गए है। बताया कि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करवाते हुए जांच शुरू कर दी थी। बताया कि दो दिन पूर्व मुखबिर से सूचना मिली कि घटना को जशोधरपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक ने अंजाम दिया है। जानकारी निकालने पर पता चला कि श्रमिक घटना को अंजाम देने के बाद अपने मूल गांव मध्य प्रदेश थाना सेंदरी जिला निवाड़ी फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश रवाना हुई और आरोपित को चोरी के सामान समेत कोटद्वार लेकर पहुंची। बताया कि आरोपित की पहचान मध्यप्रदेश जिला निवाड़ी दिनेश यादव के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *