बाराकोट में चोरों ने दो घरों में हाथ साफ किया

Spread the love

चम्पावत। बाराकोट ब्लक की ग्राम सभा तड़ाग के निगालीगाड़ तोक में अज्ञात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर नकदी और सामान में हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विधायक प्रतिनिधि होशियार सिंह बोहरा ने बताया कि गांव के रमेश राम दो महीने पहले अपना इलाज कराने बरेली गए हुए थे। कल देर रात जब वह गांव पहुंचे तो उन्हें अपने घर के ताले टूटे मिले। अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। दूसरे मामले में गांव की ही कमलादेवी 15 दिन पहले बेटी से मिलने उसके घर गई हुई थी। लौटने पर पता चला कि घर के ताले तोड़ चोरों ने सामान चुरा लिया है। बोहरा ने बताया उन्होंने बाराकोट चौकी को घटना की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी कुंदन सिंह बोहरा ने घटनास्थल की जांच की। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। एसआई बोरा ने बताया चोरों ने रमेश राम के घर से तीन तांबे के घड़े, एक पीतल का पराद और दो हजार रूपए नगद व कमला देवी के घर से पांच तांबे के घड़े चुराए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *