दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार के बाद ऐसी है डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका

Spread the love

नईदिल्ली, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलकाता में खेले गए टेस्ट को 30 रन से जीता। मैच के तीसरे दिन ही दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 93 रन पर ऑलआउट कर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। ऐसे में आइए कोलकात टेस्ट के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका पर एक नजर डालते हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी पहली पारी 159 रन पर समाप्त हुई। जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाए। जवाब में भारत की पहली पारी 189 रन पर खत्म हुई। उसे 30 रन की बढ़त मिली। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में तेम्बा बावुमा ने 55 रन की पारी खेली। हालांकि, पूरी टीम 153 रन ही बना सकी। 124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 93 का स्कोर ही बना पाई।
भारतीय टीम ने इस चक्र में अब तक कुल 8 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 4 में जीत दर्ज की है और 3 में हार झेली है। इसके अलावा 1 टेस्ट ड्रॉ रहा है। भारतीय टीम फिलहाल 54.17 प्रतिशत अंको के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अंक तालिका में शीर्ष की टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (100.00) है। उसने इस चक्र में 3 टेस्ट मैच खेले हैं और उसे सभी मुकाबलों में जीत मिली है।
दक्षिण अफ्रीका ने इस चक्र में अब तक कुल 3 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत दर्ज की है और 1 में हार झेली है। टीम फिलहाल 66.67 प्रतिशत अंको के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अंक तालिका में तीसरे स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम है। उसने इस चक्र में 2 मैच खेले हैं 1 में उसे जीत मिली है और 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है।
अब तक डब्ल्यूटीसी 2025-2027 में न्यूजीलैंड ने कोई टेस्ट नहीं खेला है। पाकिस्तान 1 जीत और 1 हार के साथ 5वें स्थान पर है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 5 टेस्ट मैच खेले हैं। 2 मैच में उसे जीत और 2 मुकाबलों में हार मिली है। 1 मैच ड्रॉ रहा है। टीम छठे स्थान पर है। बांग्लादेश 1 जीत के साथ 7वें और वेस्टइंडीज 5 हार के साथ 8वें स्थान पर है। अब तक उसके अंकों का खाता नहीं खुला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *