मास्टर प्लान से प्रभावितों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

चमोली : बदरीनाथ में मंगलवार को मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति और बदरीनाथ मास्टर प्लान के प्रभावितों ने अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया। मौके पर भविष्य के आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। संघर्ष समिति ने मास्टर प्लान से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या को समिति के सामने रखा। मौके पर समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि मूल निवासियों को विश्वास में लिए बगैर बदरीनाथ में निर्माण कार्य चल रहा है। मास्टर प्लान को लागू करने में नियमों की अवहेलना हुई है और मूल निवासी, हक-हकूकधारियों को अपनी आपत्ति दर्ज करने का मौका नहीं दिया गया। मास्टर प्लान कैसे लागू हो इसके लिए उत्तराखंड अर्बन एंड कंट्री प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्ट में व्यवस्था है। इस ऐक्ट के तीसरे अध्याय में नियमों के मुताबिक पहले ड्राफ्ट मास्टर प्लान को प्रकाशित कर सभी पक्षों को आपत्तियां दर्ज करने का अवसर मिलना चाहिए था, लेकिन सरकार ने बिना अनुमति के ही मकान तोड़ दिए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *