गांव राजपुर में चोरी का प्रयास करने वाले दबोचे

Spread the love

काशीपुर। पुलिस ने गांव में चोरी का प्रयास करने के मामले में दो युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो बाइकों को भी सीज किया है। तीन दिन पहले गांव राजपुर निवासी वसीम पुत्र शकील के घर में अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए थे। शोर मचाने पर चोर भाग निकले थे। वसीम ने मामले में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गांव राजपुर के फिरोज खान और उसके साथी बंटी को गिरफ्तार कर लिया। तथा चोरी में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद की है। चौकी इंचार्ज नादेही धीरज वर्मा ने बताया कि बंटी कश्यप उर्फ काका पुत्र छोटे सिंह निवासी ग्राम केहरीपुर रेहड़,बिजनौर को फिरोज खान जानता है। फिरोज ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी का प्रयास किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *