सीएचसी और पीएचसी आने वालों की होगी कोविड जांच

Spread the love

काशीपुर। मवार से सीएचसी और पीएचसी आने वाले खांसी जुकाम और बुखार के मरीजों की कोरोना जांच की जायेगी। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एमएस ड़एचके शर्मा ने बताया भीड़ वाले स्थानों पर नागरिकों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। लेकिन, सभी की जांच नेगेटिव आई है। वर्तमान में कोई भी कोरोना पीड़ित नहीं है। कोविड की चौथी लहर को ध्यान में रखकर कोरोना से बचाव के लिए सोमवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले सर्दी जुखाम बुखार के रोगियों की आरटी पीसीआर जांच होगी। इसके अलावा टीमें गांवों में जाकर ग्रामीणों की जांच करेंगी। उन्होंने क्षेत्र वासियों से सोशल डिस्टेंस बनाने,मास्क लगाने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *