क्लीनिक में नशे की दवा सप्लाई करने वाले गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गाड़ीघाट स्टेडियम बस्ती स्थित एक क्लीनिक में नशे की दवा सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक चिकित्सक व एक अन्य युवक को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
दरअसल, 28 नवंबर को वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन की टीम ने मोहल्ला स्टेडियम बस्ती स्थित एक क्लीनिक में छापेमारी की थी। इस दौरान टीम ने छ: हजार से अधिक नशीली दवा के कैप्सूल बरामद किए। मामले में कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत मानपुर निवासी अरूण कंडवाल को गिरफ्तार किया गया। जबकि क्लीनिक संचालक डा. सूरज के क्लीनिक में नशे की दवा पहुंचाने वाले उत्तर प्रदेश जिला बिजनौर नगीना निवासी हितांशु गुप्ता व बालासौड़ हरसिंहपुर निवासी जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें भी जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *