जयनत प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वैश्य अग्रवाल सभा की तरफ से अग्रसेन जयंती समारोह के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच विभूतियों व 40 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर शैलेंद्र सिंह रावत, गोपाल शरण, सुबोध गर्ग व राकेश गर्ग ने संयुक्त रूप से महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सर्वप्रथम छात्रों ने स्वागत गीत व शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विष्णु अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, कृष्ण चंद्र सिंघानिया व शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय पैठाणी के प्राचार्य डा. विजय कुमार अग्रवाल, साहित्य व लेखन के लिए रागिनी अग्रवाल को अग्र गौरव रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 40 मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर नरेंद्र अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, पूर्ति अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, प्रतीक गुप्ता, जीवन जैन, नवीन अग्रवाल, राजीव गोयल, शिव कुमार, विनोद गर्ग, नरेंद्र मित्तल, हिमांशु अग्रवाल मौजूद रहे।