पिथौरागढ़ में हजारों बच्चों ने पी दो बूंद जिंद्गी की

Spread the love

पिथौरागढ़। पोलियो से बचाव को स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को दो बूंद जिंद्गी की पिलाई। जिले भर के 632 बूथों में एक से पांच साल के हजारों बच्चों ने पोलियो की खुराक पी। वंचित रहे बच्चों को कर्मचारी घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगे।
रविवार को जिला महिला अस्पताल में कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुकुलानंद कच्चाहारी बाबा ने नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ हेमंत मर्तोलिया ने कहा पोलियो एक घातक बीमारी है। इससे बच्चे अपंग हो जाते हैं। कहा पोलियो को जड़ से उखाड़ने के लिए सभी लोगों को आगे आने की जरूरत है, तभी हमारा अभियान सफल होगा। अभियान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। अधिकतर केंद्रों में सुबह से ही लोग अपने बच्चों को लेकर पहुंचने लगे थे। सीएमओ ड़ एचसी ह्यांकि ने बताया कि जिले भर में 43 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। टूटे बच्चों को कर्मचारी सोमवार को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *