नवरात्र साधना करने देश-विदेश से हजारों साधक पहुँचे शांतिकुंज

Spread the love

हरिद्वार। शारदीय नवरात्र पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में उपासना के लिए देश-विदेश से हजारों साधक पहुंचे। नौ दिन तक चलने वाले इस पर्व में साधक चौबीस हजार गायत्री मंत्र की उपासना के साथ व्यक्तित्व परिष्कार के विभिन्न आध्यात्मिक आयामों को अपने जीवन में उतारेंगे। नवरात्र के पहले दिन ध्यान साधना हुई। उमेश,अरुण ने साधकों को नवरात्र अनुष्ठान के संकल्प के साथ साधना की पृष्ठभूमि के बारे में बताया। साधकों ने अपनी दिनचर्या की शुरूआत ध्यान-साधना और हवन से की। वहीं, शांतिकुंज के मुख्य सभागार में आयोजित सत्संग में साधकों को संबोधित करते हुए नमो नारायण पांडेय ने कहा कि नवरात्र साधना का महापर्व है। इन नौ दिनों में मनोयोग पूर्वक की साधना से सिद्घि की प्राप्ति होती है और साधना से शुद्घि भी मिलती है। साधना के बहुत सारे आयाम हैं। लेकिन सभी आयामों का लक्ष्य एक है, शुद्घि प्रदान करना, परिष्त करना। देव संस्ति विवि के कुलाधिपति ड़ प्रणव पण्ड्या विवि के युवाओं को नौ दिन तक मृत्युंजय सभागार में आयोजित होने वाली विशेष नवरात्र में श्रीमद भगवत गीता में योग साधना विषय पर स्वाध्याय की कक्षा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *