इबादत में झुके हजारों सिर, अमन चैन की दुआ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों व मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी रही। नमाजियों ने मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआएं मांगी।
शनिवार को सुबह से ही ग्रास्टनगंज स्थित ईदगाह में नमाजियों की भीड़ उमड़ी हुई थी। नमाज अता करने के लिए सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे हुए थे। मौलाना बदरूल हसन ने नमाजियों को ईद की नमाज अदा करवाई। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि इस्लाम प्रेम व सौहार्द की सीख देता है। हमें समाज में रहने वाले हर व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना चाहिए। समाज में किसी भी तरह का सौहार्द न बिगड़े इसका भी हमें ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने समुदाय के लोगों से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की भी अपील की। कहा कि बच्चों को मिली बेहतर शिक्षा ही बेहतर समाज का निर्माण करती है। इसके उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाते हुए ईद की बधाईयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *